विदेश मंत्रालय में अब पिरामिड की जगह वर्टिकल्स सिस्टम

By: Feb 1st, 2020 12:02 am

नई दिल्ली – विदेश मंत्रालय में सांगठनिक तौर पर बड़ा  बदलाव आने वाला है. पिछले 50 सालों में विदेश मंत्रालय में होने  वाल यह सबसे बड़ा बदलाव है। जानकारी के अनुसार आंतरिक बदलाव में पिरामिड सिस्टम की जगह वर्टिकल्स सिस्टम लाया जाएगा। नए तरीके से काम करने में आसानी होगी। इस फैसले के बाद  आरंभ से अंत तक सांगठनिक सुधारों को लागू करने वाला केंद्र सरकार का पहला मंत्रालय बन जाएगा। आधुनिक कार्यशैली के तहत काम को बेहतर ढंग से करने के लिए  विदेश मंत्रालय की संरचना आधुनिक प्रथाओं अनुकूल नहीं थी।  मंत्रालय  देश की विदेश नीति की मांगों को पूरा करने में इस वजह से खुद को असक्षम पा रहा था। नए जमाने की विदेश नीति को ठीक ढंग से लागू करने के लिए  ज्यादा पेचीदा थी। हर्ष शृृंगला नए विदेश सचिव का पदभार संभाल चुके हैं, ऐसे में विदेश मंत्री एस जयशंकर मंत्रालय के सांगठनिक ढांचे में बदलाव की योजनाओं को लागू करने में लग गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App