वीरचंद ने बनाया था नैना देवी का मंदिर

By: Feb 12th, 2020 12:18 am

जिलावार हिमाचल (बिलासपुर) भाग-8

वीर चंद ने अपने 33 वर्ष के कार्य काल में कई राज्यों को जीता तथा उन पर अपना अधिकार जमाया। उसने राज्य में स्थित सात धारों में से एक पर देवी ‘नयना देवी या नैना देवी का मंदिर बनवाया’ जिसे अब नयना देवी धार के रूप में जाना जाता है…

गतांक से आगे

यदि हम 697 की तिथि को मानें ता,े 1947 तक 1250 वर्ष होते हैं। औसतन एक राजा का राज्य काल 28 वर्ष बैठता है, जो अधिक लगता है। साधारणतः एक राजा का औसत राज्यकाल 20-22 वर्ष होता है। यदि स्थापना काल सन् 900 माना जाए, तो 23 वर्ष औसत आती है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि कहलूर राज्य की स्थापना सन् 900 के बाद ही हुई होगी। वाल्टर हमील्टन ने वीरचंद द्वारा कहलूर राज्य की स्थापना की तिथि को 1390 ईस्वी लिखा है। इस  तिथि  के मानने से एक राजा का समय 15 वर्ष से भी कम पड़ता है, जो 20-22 वर्ष की औसत से बहुत कम है। इसलिए दसवीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों की ही स्थापना उचित बैठती है। चंदेरी बुंदेलखंड  के राजा हरिहर चंद के पांच पुत्र थे, जिनके नाम थे- गोविंद चंद, वीर चंद, गंभीर चंद, कबीर चंद तथा सबीर चंद। गंभीर चंद ने ‘छनेनी’ राज्य की स्थापना की तथा कबीर चंद ने कुंताऊं क्षेत्र में एक राज्य स्थापित किया। सबसे बड़े भाई गोविंद चंद ने अपने पारिवारिक राज्य को संभाला। वीर चंद ने अपने 33 वर्ष के कार्य काल में कई राज्यों को जीता तथा उन पर अपना अधिकार जमाया। उसने राज्य में स्थित सात धारों में से एक पर देवी ‘नयना देवी या नैना देवी का मंदिर बनवाया’ जिसे अब नयना देवी धार के रूप में जाना जाता है।

वीरचंद के बाद क्रम से ये निम्नलिखित राजा हुए :-

उधरन चंद 2. यशकर्ण चंद (जसकर्ण) 3. मदन ब्रह्म चंद, 4. अहल चंद, 5. कहल चंद,

कहल चंद :  कहल चंद राज्य का छठा उत्तराधिकारी था। एक व्याख्या के अनुसार कहल ने ही ‘ कोटकहलूर किले का निमार्ण करवाया था, एक अन्य विवरण के अनुसार इसका निर्माण वीर चंद ने करवाया था, जिसका उल्लेख पहले किया जा चुका था।

अजीत चंद  : कहल चंद के चार पुत्र थे- अजीत चंद, अजय चंद, तेग चंद तथा सुचेत चंद। अपने पिता की मृत्यु के उपरांत, इन चारों ने अपने अड़ोस-पड़ोस के राज्यों के राज्यों पर आक्रमण किए तथा उन्हें अपने अधिकार में कर लिया। अजीत चंद ने ही ‘हिंदूर’ राज्य की नींव रखी, जो बाद में नालागढ़ के नाम से विख्यात हुआ।  एक वर्धन के अनुसार हिंदूर रियासत के शासन काल का प्रारंभ सुचेत चंद से होता है, जिसे बड़े भाई अजीत चंद ने वहां का राजा बनाया था। इसके उपरांत इस रियासत के अन्य राजा -गोकल चंद, उदय चंद, गेन चंद तथा पृथ्वी चंद हुए। सांगर चंद (1197-1220एडी)  सांगर चंद के सात पुत्रों में से सात नए राज परिवारों का प्रादुर्भाव हुआ। ये थे दरोल, झंडवाल, संगवाल, धाल, नांगलू, मेघारी तथा डोकली।        -क्रमशः


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App