सुनीता ठाकुर संयुक्त व्यापार मंडल की प्रदेशाध्यक्ष

By: Feb 20th, 2020 12:01 am

शिमला में मुख्य सचिव को सौैंपा व्यापारियों का आठ सूत्री मांगपत्र

शिमलाहिमाचल प्रदेश में संयुक्त व्यापार मंडल का पुनर्गठन किया गया है। संयुक्त व्यापार मंडल के  अध्यक्ष पद की कमान सुनीता ठाकुर को सौंपी गई है। शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने कहा कि व्यापारमंडल के पुनर्गठन का उद्देश्य प्रदेश के छोटे व मझोले व्यापारियों की समस्याओं से प्रशासन के समक्ष उठाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियोें की मागों को लेकर आठ सूत्री मांगपत्र मुख्य सचिव को सौंपा गया है। इसमें मुख्यतः राज्य में व्यापारी आयोग गठन करने की मांग उठाई गई है। इसके अलावा व्यापार व उघोग क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, पानी की समस्या का निपटारा करना, प्रदेश में छोटे व्यापारियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाना, हिमाचल की गिरती आर्थिक स्थिति को देखते हुए व्यापारी आयोग का गठन करना, रेहड़ी व्यापारियों के पुनर्गठन के लिए अस्थायी स्थान सुनिश्चित करना और सभी प्रकार के मार्शल आर्ट खेलों को स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत प्रथम श्रेणी के खेलों में शामिल करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य  व प्रभारी पीके भाई भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कभी आर्थिक तौर में अग्रणी श्रेणी में नहीं आया है। यहां हर व्यक्ति आर्थिक बोझ तले दबा हुआ है। हिमाचल में प्राकृतिक ससाधनों की कमी नहीं है, मगर इसके बावजूद हिमाचल पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मागों पर पूरा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App