सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव का निधन

By: Feb 7th, 2020 12:01 am

शिमला – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के महासचिव रामजी लाल के निधन पर हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला संगठक ज्योति खन्ना, कार्यालय सचिव परम देव शर्मा सहित कांग्रेस सेवादल के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अनुराग शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कर्त्तव्यनिष्ठ,  अनुशासनप्रिय तथा मधुरभाषी रामजी लाल के निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक निष्ठावान प्रचारक तथा कांग्रेस सेवादल ने एक अनुशासित एवं सच्चा सेवक खोया है, जो  सेवादल संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविरों में उनकी कमी सदैव खलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवा दल परिवार उनके दुःख में सहभागीदार है। ईश्वर परिवार के सदस्यों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App