सोना 325 रुपए सस्ता, चांदी 420 रुपए महंगी

By: Feb 21st, 2020 12:06 am

नई दिल्ली – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 325 रुपए टूटकर 42845 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 420 रुपए की तेजी लेकर 49020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयार्क से जानकारी के अनुसार सोना हाजिर गुरुवार को 0.65 डालर टूटकर 1609.45 डालर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 4.50 डालर उतरकर 1603 डालर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डालर गिरकर 18.22 डालर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 325 रुपए गिरकर 42845 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट  लेकर 42675 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए टूटकर 31000 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 420 रुपए की तेजी के साथ 49020 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App