अधिकारी संघ ने फंड में दिए साढ़े पांच लाख

By: Mar 31st, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए सोमवार को यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पांच लाख 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ का आभार व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों और विश्वविद्यालयों में तैनात अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए अपना एक दिन का वेतन प्रदान किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App