एलपीयू के चांसलर को अवार्ड

By: Mar 8th, 2020 12:02 am

जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के चांसलर अशोक मित्तल को प्रतिष्ठित इंडियन रेड क्रॉस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। महामहिम राज्यपाल पंजाब तथा प्रेज़िडेंट पंजाब राज्य रेड क्रॉस शाखा वीपी सिंह बदनौर ने पुरस्कार प्रदान किए थे। यह अवसर था चंडीगढ़ के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पंजाब स्टेट रेड क्रॉस शाखा की 50वीं मैनेजमेंट बॉडी और वार्षिक आम बैठक का। एलपीयू के चांसलर मित्तल को समय-समय पर रेड क्रॉस की गतिविधियों के प्रति अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए चांसलर मित्तल ने विनम्रता से कहा- ‘इस तरह के प्रतिष्ठित सम्मान मानवता की सेवा में किए जाने वाले दायित्वों और कर्तव्यों के लिए और अधिक प्रोत्साहित करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App