ओलंपिक में महिलाओं की बढे़गी भागीदारी

By: Mar 9th, 2020 12:02 am

 पंचकूला-खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आगामी ऑलंपिक खेलों में महिलाएं लड़कों से ज्यादा से ज्यादा पदक लेकर आएं। खेल विभाग द्वारा महिलाओं को विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जब भी महिला खिलाडि़यों की टीमें बाहर खेलने के लिए जाएंगी, तो उनके साथ महिला कोच ही नियुक्त किए जाएंगे, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को पूर्ण सुरक्षित महसूस कर सकें। खेल मंत्री स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया। इसके तहत लगातार 22 मार्च तक जिला के सभी गांवों में ग्राम सभाओं में पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली, पोषण रैली, पोषण मेले, महिला संगोष्ठियां आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। राजनीति के साथ शिक्षा, खेल जैसे अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला की मुवी को वह बार-बार देखते हैं, जिसमें उन्होंने अपने देश को सर्वप्रथम माना है। उनकी मुवी हमारे समाज में पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाडि़यों ने सबसे अधिक मैडल जीत,े जिसमें महिलाओं के सबसे ज्यादा थे। इसी क्त्रम को बनाए रखने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए अभिभावक भी आगे आएं और लड़कियों को खेलों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी लेकर जाएं ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर बुलंदियों को छू सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्त्रम के साथ बेटियों की खेलों में भागीदारी की भी नई रवायत शुरू की है। खेल मंत्री ने कहा कि बच्चों को जंक फूड से गुरेज रखना चाहिए। इससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिलताए जिसके कारण बच्चों में पोषण की कमी हो जाती है। इसीलिए सरकार ने आठ से 22 मार्च तक  पोषण पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा मनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सराहनीय कदम उठाया है। इस पखवाडे़ के दौरान महिलाओं ही नहीं बल्कि बच्चों एवं लड़कियों को भी अनिमिया से निजात दिलवाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App