चंडीगढ़ नगर निगम को 132 करोड़ की ग्रांट जारी

By: Mar 8th, 2020 12:08 am

चंडीगढ़-चंडीगढ़ प्रशासक ने शहर के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए नगर निगम को 132 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने का फैंसला किया है। चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने यह फैंसला आज यहां पंजाब राज भवन में नगर निगम की मेयर सहित निगम कमिश्नर व  पार्षदों के साथ हुई एक मीटिंग के बाद लिया। चंडीगढ़ की मेयर राजबाला मलिक और पार्षदों का एक दल निगम कमिश्नर कमल किशोर यादव ने शनिवार को रजा भवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनोर के साथ मीटिंग की। मीटिंग दौरान मेयर राजबाला मलिक ने पैसे की कमी के कारण शहर के विकास कार्यों पर पड़ रहे असर के बारे में चर्चा की और इनको पूरा करने के लिए जरूरी फण्ड की मांग की। प्रशासक ने मेयर और पार्षदों से की चर्चा के बाद प्रशासन की ओर से नगर निगम को 132 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने का ऐलान किया। इस ग्रांट के तहत शहर की सड़को की बिगड़ी दशा सुधरी जाएगी और इसके साथ ही अँधेरे वाली इलाकों में रौशनी के प्रबंधों एगांवों के रख रखाव और अन्य जरूरी प्राजेकों पर पैसा खर्चा जायेगा। चंडीगढ़ मेयर राजबाला मलिक ने प्रशासक की और से जारी इस ग्रांट को लेकर चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा सहित वित्त सचिव अजय कुमार सिन्हा और निगम पार्षदों की ओर से किये गए प्रयासों को लेकर धन्यवाद कहा। इस मीटिंग में प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परीदा सहित निगम के पार्षद दिवेश कुमार मौदगिलए हरदीप सिंह बूटेरलाए राजेश कुमार गुप्ताए शिप्रा बंसल, चंजीव सिंहए महेश इंद्र सिंह सिद्धू, अनिल कुमार दुब्बे, भरत कुमार, चंद्रावती शुक्लाम हाजी मुहम्मद खुर्शीद अली अदि ने हिस्सा लिया।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App