चंडीगढ़ में आज होंगे 240 कर्मी रिटायर

By: Mar 31st, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – पंजाब पैटर्न पर ही चंडीगढ़ में भी 58 साल मैं रिटायरमेंट का फार्मूला लागू कर दिया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेशों के बाद चंडीगढ़ में एक दिन बाद (मंगलवार) यानी 31 मार्च को 240 कर्मचारियों को रिटायर कर दिया जाएगा। रिटायर होने वाले कर्मचारियों की तैयार की गई, लिस्ट के बाद प्रशासन ने सोमवार की शाम आदेश जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में चंडीगढ़ पुलिस समेत प्रशासन व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में 58 साल का निर्णय लागू होने के साथ ही 31 मार्च तक 240 और 30 सितंबर तक 350 कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे । 31 मार्च को जिन कर्मचारियों को रिटायर करना है उसकी सूची तैयार कर ली गई है ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App