चंडीगढ़ में कोरोना पर शांति महायज्ञ

By: Mar 14th, 2020 12:03 am

सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर में मंत्रोच्चारण के जरिए की प्रार्थना, भगवान से मांगी देश में सुख-शांति

चंडीगढ़   – शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम कोरोना वायरस शांति महायज्ञ का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय अध्यक्ष व पार्षद नगर निगम सुनीता धवन के नेतृत्व में सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर, सेक्टर सात चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी दीपक शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण आहुति के जरिए प्रार्थना की गई कि इस महामारी को मंत्रों की शक्ति से नियंत्रण कर हराया जाए एवं भगवान से प्रार्थना की गई देश समाज में सुख शांति रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा कुमारी जसवाल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा राजनीति के अतिरिक्त समाजिक जिम्मेवारी को भी अपनी प्राथमिकता रखकर राष्ट्र समाज पर आए संकट की घड़ी में तन-मन5धन से अपने स्तर पर विपदा को दूर करने के लिए प्रयासरत रहता है। इसीलिए यह शांति महायज्ञ करवा कर भगवान से प्रार्थना की जा रही हैं कि चंडीगढ़ में सुख शांति रहे। सुनीता धवन  ने अपने वक्तव्य में कहा कि शांति महायज्ञ की आहुति से निकलने वाली ज्वाला की किरणें वातावरण को रोगमुक्त एवं वैज्ञानिक तौर पर शुद्धीकरण की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि इस वायरस से हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमें कुछ सावधानियां आवश्यक रखनी है जिससे कि हम इस संक्त्रामक बीमारी से बच सकते हैं। कार्यक्रम की आयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की आयोजन श्रृंखला में चण्डीगढ़ के प्रत्येक जिला स्तर पर कार्यक्त्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज सबसे अधिक चर्चित विषय कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मोर्चा ने यज्ञ एवं समाज में इस महामारी से बचने के लिए कार्यक्त्रम का आयोजन किया एवं  भविष्य में भी ऐसे कार्यक्त्रमों का महिला मोर्चा कार्यक्त्रम आयोजित करता रहेगा। इस महामारी को यज्ञ की आहुति से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें बार-बार हाथ को धोते रहना चाहिए। हमें हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन एक दूसरे को स्वीकार करना चाहिएए गरम पानी पीने का अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App