जंबो टीम भी नहीं रोक सकेगी कांग्रेस का पतन

By: Mar 20th, 2020 12:01 am

मंडी – भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जंबो टीम ने कांग्रेस में गुटबाजी को और बढ़ावा दे दिया है। जंबो कार्यकारिणी से तो कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यह जंबो टीम भी कांग्रेस के पतन को नहीं बचा सकेगी। एक विधानसभा क्षेत्र से दो-दो लोगों को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस के अध्यक्ष ने अपरिपक्वता का परिचय दिया है। सभी धड़ों में संतुलन बनाने के चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष की कार्यकारिणी का संतुलन ही बिगड़ गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App