जितेंद्र बाजवा महासचिव चुने

By: Mar 25th, 2020 12:01 am

मंडी – वुशूू एसोसिएशन ऑफ  इंडिया में रिक्त पड़े पदों को भर दिया गया है। इसमें जितेंद्र सिंह बाजवा को महासचिव चुना गया है। वहीं, नवंबर में दिल्ली में होने वाली दसवीं वुशू एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए समिति का गठन किया गया। यह जानकारी वुशूू एसोसिएशन ऑफ  इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिहं बाजवा ने दी। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से जितेंद्र सिंह बाजवा को महासचिव के अलावा दिनेश कुमार मिश्रा, मनदीप और उपासना को संयुक्त सचिव बनाया गया है। हिमाचल वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद, भवनीत, एलमेरी जीवन को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त महासचिव जितेंद्र सिंह बाजवा ने महासचिव चुनने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि नवंबर माह में दिल्ली में होने वाली वुशू एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर युद्धस्तर पर कार्य करना होगा। सफल योजन के लिए देश की 42 यूनिट्स में से एक-एक सदस्य इसमें आएगा। इसके अलावा विभागों के सदस्य भी शामिल होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App