तीन तालिबानी आतंकी ढेर

By: Mar 14th, 2020 12:02 am

तालुकान – अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत ताखर के ख्वाजा घार जिले में शुक्रवार को किए गए एक हमले में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनुसार शुक्रवार सुबह ख्वाजा घार जिले में सड़क किनारे स्थित तालिबान के एक ठिकाने पर पुलिस ने हमला किया। इस हमले में तीन आतंवादी मारे गए और कई आंतकवादी फरार हो गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App