दूसरे विभागों की तरह स्कूल भी सेनेटाइज हों

By: Mar 18th, 2020 12:01 am

सुंदरनगर – हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से हिमाचल पथ परिवहन निगम समेत अन्य विभागों की तर्ज पर स्कूलों को भी कोरोना वायरस के चलते सेनेटाइजेशन करने की मांग उठाई है। राज्य अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में 28 मार्च तक परीक्षाएं चली हुई है और  बच्चे परीक्षाएं देने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरल के संक्रमण से बचाव को स्कूलों में कोई भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को जो सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, वैसे ही स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर चंदेल, महामंत्री अवनीश कुमार, प्रदेश सचिव अभिमन्यु ठाकुर, वित्त सचिव लवलीन कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश पठानिया, कांगड़ा अध्यक्ष सुखजिंद्र गुलेरी, चंबा अध्यक्ष राजिव राठौर, हमीरपुर अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, कुल्लू अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, सोलन अध्यक्ष नरेश कुमार, बिलासपुर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सिरमौर अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, मंडी अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर, ऊना अध्यक्ष चंद्रकेश, शिमला अध्यक्ष विजय शर्मा, किन्नौर अध्यक्ष गणेश नेगी समेत अन्य सदस्यों सरकार से कोरोना से बचाव को उचित व्यवस्था स्कूलों में की मांग की है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App