नहीं मिली पेंशन, कैसे करें गुजारा

By: Mar 10th, 2020 12:30 am

शिमला — सोमवार को आयोजित बैठक में मौजूद हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के पदाधिकारी

शिमला – हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त पेंशनर आर्थिक तंगहाली में जीवन यापन करने को मजबूर है। सरकार की अनदेखी के कारण पेंशनर्ज को जीवन के आखिरी पड़ाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह आरोप हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी  कल्याण मंच ने लगाया है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक सोमवार को शिमला में गुलाब सिंह धीमान की अध्यक्षता में तारादेवी में हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मंच ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अप्रैल, 2019 के बाद पेंशन का मुआवजा अभी तक जारी नहीं किया गया है। मंच ने राज्य सरकार से पेंशन तुरंत जारी करने की मांग उठाई है। गुलाब सिंह धीमान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 से परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लीव-एन-कैशमेंट अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 30-09-2017 तक की जारी की गई है। कुछ कर्मचारी, जो कि 30-09-2017 तक की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। उन सभी कर्मचारी, जिनकों गेच्युटी नहीं की गई है, तुरंत जारी की जाए। इसके साथ आज तक सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने का प्रावधान किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 27 प्रतिशत डीए के भुगतान का ऐरियर, जो कि जुलाई, 2015 से लंबित है, इस बारे में परिवहन मंत्री से मंच की पूर्व में वार्ता हुई थी। परिवहन मंत्री द्वारा इस मांग को मान लिया गया है, जबकि परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा आज तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर के लाभ से वंचित रखा गया है। मेडिकल बिलों का भुगतान पिछले एक वर्ष से देय नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह से कर्मचारियों को विभिन्न कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए निगम इस राशि को तुरंत जारी करे। सेवानिवृत कर्मचारी परिचालक जिनकी 20 वर्ष के पश्चात दो वेतन वृद्धियां जारी नहीं की जा रही है। तुरंत प्रभाव से जारी की जाए। सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन के मुद्दे पर परिवहन मंत्री से मंच की वार्ता हो चुकी है, जबकि निगम के अधिकारी इन आदेशों को नही मान रहे हैं।

हर महीने के पहले हफ्ते में मिले पेंशन

हिमाचल परिवहन पैशनर कर्मचारी कल्याण मंच नगम प्रबंधन से मांग उठाई  है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर महीने के पहले सप्ताह में पेंशन जारी करे। ताकि उम्र के आखिरी पडाव में कर्मचारियों को दिक्कततों का सामना  न करना पडे। इस बैठक में  60 सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App