पहाड़ों पर फिर बारिश-बर्फबारी

By: Mar 7th, 2020 12:22 am

शिमला-हिमाचल प्रदेश के ऊचांई वाले कई स्थानों पर फिर से बर्फवारी हुई है। मैदानी इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश व बर्फवारी के बाद समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में आठ व 10 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 11 व 12 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी। हिमाचल के ऊचांई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को कई स्थानों पर बर्फवारी हुई। नारकंडा, चौपाल के खिड़की, खड़ापत्थर, खदराड़ा व कोठी में ंताजा बर्फवारी हुई है। जबकि मैदानी इलाकों में अनेक स्थानें पर बारिश हुई है। बारिश व बर्फवारी होने से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। कागंड़ा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से समूचे राज्य में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यनूतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के अनेक स्थानों पर शनिवार को भी बारिश व बर्फवारी होगी। आठ से 10 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में ओर गिरावट आ सकती है।

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    08.7       4.6

सुंदरनगर  13.9       8.3

भुंतर       12.4       6.5

कल्पा     09.0       -1.0

धर्मशाला  12.2       5.8

ऊना       18.6       12.4

सोलन     11.0       7.5

नाहन      16.2       11.2

केलांग     -0.7       -6.0

कांगड़ा    14.4       11.0

बिलासपुर 18.0       12.5

हमीरपुर   17.7       11.2

चंबा       14.4      

डलहौजी  03.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App