प्रदेश कांग्रेस की नई सेना तैयार

By: Mar 18th, 2020 12:01 am

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने घोषित की कार्यकारिणी

शिमला – कांग्रेस पार्टी ने आखिर लंबे अंतराल के बाद अपनी प्रदेश कार्यकारिणी मंगलवार देर रात घोषित की। जारी सूची के अनुसार अनिता वर्मा, गंगू राम मुसाफिर, चौधरी चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, हर्ष महाजन, राम लाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, पवन काजल, नंद लाल, राजेन्द्र राणा, विनय कुमार, लखविंद्र राणा, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, कैलाश पराशर, केहर सिंह खाची, राम कुमार, वीरेंद्र धर्माणी और गीता ठाकुर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जगत सिंह नेगी, रजनीश किमटा, विक्रमादित्य सिंह, इंद्रदत्त लखनपाल, केवल सिंह पठानिया, मोहन लाल ब्राक्टा, सुनील शर्मा, संजय अवस्थी, रघुवीर सिंह बाली, आशीष बुटेल, अजय सोलंकी, देवंद्र सिंह जगगी, विनोद सुल्तानपुरी, चंद्रप्रभा नेगी, आश्रय शर्मा, महेश्वर चौहान, सुमन वर्मा, चेतराम ठाकुर और विक्रम शर्मा महासचिव नियुक्त किए हैं। वहीं, कर्ण सिंह पठानिया कोषाध्यक्ष होंगे। हरिकृष्ण हिमराल, राकेश चौहान, अनिंद्र नौटी, मदन चौधरी, वीरेंद्र सूद, अजय वर्मा, अमित नंदा, यशपाल तनाइक, हिमेंद्र ठाकुर, आशा कंवर, बलदेव ठाकुर को सचिव बनाया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सुधीर शर्मा, हरभजन सिंह भज्जी, सतप्रकाश, सतपाल रायजादा, अनिरुद्ध सिंह, किशोरी लाल, बीरू राम, रोहित ठाकुर, सुरेंद्र भारद्वाज, सोहन लाल, संजय रत्न, सुरेंद्र पाल ठाकुर, करनेश जंग, विनीत गौतम, नरेश, महेंद्र, नमिता रोशन लाल, राहुल ठाकुर, मनमोहन कटोच, सुरेश, गोकुल बुटेल, खजाना सिंह, हरीश जनारथा, बृजमोहन, जयप्रकाश, रमेश ठाकुर, टी सिंह, अरुण शर्मा, प्रकाश ठाकुर, दीपक शर्मा, सोनिया, शर्मिला, शशि, रमेश, श्याम सिंह, नवीन तनवर, जगदीश ंिजंटा, राजेश पराशर, सुधीर भैक, शशि किरण और अमित पाल सिंह शामिल किए गए हैं।

अनुशासनात्मक कमेटी में ये

हाइकमान ने अनुशासनामक कमेटी भी बनाई हैं। इसकी कमान धनी राम शांडिल को सौंपी गई है। उनके साथ पवन काजल, शर्मिला पटियाल, चेतराम ठाकुर व वीरेंद्र सूद को सदस्य नियुक्त किया गया है।            

ये होंगे जिलाध्यक्ष

हाइकमान ने नीरज नैयर को चंबा, कांगड़ा से अजय महाजन, लाहुल-स्पीति जी ठाकुर, कुल्लू बुद्धि सिंह, मंडी प्रकाश चौधरी, हमीरपुर राजेंद्र जार, ऊना रणजीत सिंहा, बिलासपुर अजय धीमान, सोलन शिव कुमार, सिरमौर कंवर अजय बहादुर, शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी जितेंद्र चौधरी व किन्नौर की कमान उमेश नेगी को सौंपी गई हैं

स्थायी आमंत्रित सदस्य

मुकेश अगनिहोत्री, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, धनी राम शांडिल, सुखविंद्र सुक्खू, जीएस बाली, प्रतिभा सिंह, सुरेश चंदेल और राकेश कालिया को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है

ये होंगे पार्टी प्रवक्ता

कुलदीप पठानिया को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दीपक शर्मा, रमेश चौहान, प्रेम कौशल, राजेश शर्मा, विजय डोगरा, अल्कानंदा हांडा, जयकुमार आजाद, इंदू पटियाल, जितेंद्र शर्मा व अरुण शर्मा शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App