बुरांस के औषधीय गुण

By: Mar 21st, 2020 12:15 am

बसंत ऋतु में 1500 मीटर से अधिक हिमालयी क्षेत्र में बुरांस के फूल सभी को अपनी ओर आर्कषित करते हैं। बुरांस दिखने में ही सुंदर नहीं होता, इसमें कई लाभदायी गुण होते हैं। इसलिए ही प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में बुरांस को महत्त्वपूर्ण स्थान दिया गया है।  इस पेड़ में सीजन में ही फूल खिलते हैं। इन फूलों का रंग लाल, गुलाबी और सफेद होता है। लेकिन लाल बुरांस सबसे ज्यादा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बुरांस के फूल का जूस हृदय रोग, किडनी, लिवर के अलावा रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने और हड्डियों के सामान्य दर्द के लिए बहुत लाभदायी होता है।  

जानें बुरांस के जूस का आयुर्वेद में क्या है महत्त्व

बुरांस के जूस की मांग अन्य प्रदेशों में भी बहुत है। जूस के अलावा बुरांस की पत्तियां जैविक खाद बनाने में और इस की लकड़ी फर्नीचर व कृषि उपकरण बनाने में प्रयोग की जाती है। इन दिनों पहाड़ बुरांस के फू लों की रंगत से दमक रहे हैं। खूबसूरत होने के साथ यह फूल औषधीय महत्त्व वाला भी है। इसके जूस का सेवन हृदय संबंधी बीमारियों से बचा सकता है और साथ ही शरीर में खून की कमी और लिवर संबंधी बीमारियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। प्रकृति का खजाना वैसे तो अनमोल है ही पर बुरांस का फूल कई मायनों में विशेष है। इसके फूल से बना जूस हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर में भी अचूक दवा है। जिला मुख्यालय में भी इन दिनों लोग बुरांस के जूस में रुचि ले रहे हैं। यहां हर दिन सौ लीटर से भी ज्यादा जूस निकाला जाता है। बुरांस के जूस में पोली फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बनने देता है। यह हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी कम कर देता है।

ये फायदे हैं बुरांस के जूस के

हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद, लिवर संबंधी रोग के लिए दवा, हिमोग्लोबिन की कमी पूरी करता है, लौह तत्त्वों का संपूर्ण पोषक, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की पूर्ति। बुरांस से बने जूस में प्यूफा की मात्रा ज्यादा होने से यह हृदय संबंधी विकारों के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App