भारत में कोरोना से तीसरी मौत, मुंबई में 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

By: Mar 18th, 2020 12:01 am

मुंबई – देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को एक पीडि़त शख्स ने दम तोड़ दिया। 64 साल का यह बुजुर्ग दुबई से लौटा था और मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती था। इस तरह देश में कोरोना से मृतकों की तादाद कुल तीन हो गई है। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में भी दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस देश के 15 राज्यों में फैल गया है। भारत में अब तक कुल 137 लोग कोरोना वायरस से पीडि़त हैं। इनमें लद्दाख में छह, जम्मू-कश्मीर में तीन, पंजाब में एक, दिल्ली मेंसात, राजस्थान मेंचार, कनार्टक में दस, केरल में 25, तमिलनाडु में एक, आंध्र प्रदेश में एक, तेलंगाना में तीन, महाराष्ट्र में 41, ओडिशा में एक, उत्तराखंड में एक, उत्तर प्रदेश में 15 और हरियाणा में 14 केस सामने आए है। इसमें से 14 लोग सही होकर घर जा चुके हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App