‘भारत लॉकडाउन के दौरान सेवा’

By: Mar 27th, 2020 12:15 am

बूथ पर राशन दान करने वालों की सूची बनाएगी भाजपा

शिमला – ‘कोरोना महामारी’ की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में कर्फ्यू और लॉकडाउन के दृष्टिगत किसी भी गरीब और अभावग्रस्त परिवार को राशन की कमी न हो और राशन के अभाव में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, इस उद्देश्य से भाजपा ने संगठन स्तर पर पूरे प्रदेश के लिए एक विशेष योजना ‘भारत लॉकडाउन के दौरान सेवा’ तैयार की है। इस योजना को अगले एक दो दिनों में अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा द्वारा ग्रास रूट स्तर पर अपने पदाधिकारियों को कार्य आबंटित कर तैनात किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल नेकहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर प्रदेश के 7793 बूथों में कम से कम पांच दानदाता प्रति पोलिंग बूथ, जो 15 दिन का राशन देंगे की सूची प्रदेश भाजपा तैयार करेगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में यह सुनिश्चत और प्रयास करने के लिए कहा है कि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में भोजन के बिना न रहे। डा. बिंदल ने कहा कि बूथ स्तर पर दानदाताओं और अभावग्रस्त लोगों की सूची बनाने का कार्य बूथ पालक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्षों के जिम्मे सौंपा गया है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग

शिमला— भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा से गुरुवार को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रत्येक कार्यकर्ता से संकट की इस घड़ी में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाने के लिए कहा उन्होंने ‘मोदी किट’ के जरिए जरूरतमंदों तक आवश्यक राशन पहुंचाने का आग्रह भी किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App