मन्नत शर्मा सुपर डांस बॉम्बे प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट

By: Mar 6th, 2020 12:06 am

सरकाघाट – ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस-2019’ की फोर्थ रनरअप    सरकाघाट की मन्नत शर्मा का चयन मुंबई में होने वाली ‘सुपर डांस बॉम्बे’ प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  डीएचडी-2019 जूनियर वर्ग में फोर्थ रनरअप रहीं मन्नत शर्मा देव भूमि हिम कला मंच द्वारा शिमला में आयोजित स्पर्धा दीवाने डांस में सुपर डांस बॉम्बे के लिए चयनित हुई है। प्रतियोगिता अप्रैल में मुंबई में होगी। मन्नत शर्मा इसके लिए अभी से तैयारी में जुट गई है। मन्नत शर्मा का एक छोटा भाई व एक छोटी बहन है। मन्नत की माता मनीशा शर्मा गृहिणी हैं और पिता विवेक शर्मा व्यावसायी हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App