मीनाम्मा के दीवाने हैं रणवीर सिंह

By: Mar 24th, 2020 12:06 am

कोरोना वायरस को लेकर अधिकतर बालीवुड सिलेब्स इस समय अपने घर पर हैं। स्टार्स अपने घर पर क्या कर रहे हैं, इसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक्टर रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ-साथ अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब, उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक क्वेश्चन और आंसर सेशन रखा। रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेश्चन और आंसर का सेशन रखा और उनके सवाल के जबाव दिए। इस दौरान एक फैन ने पूछा, दीपिका पादुकोण का कौन सा कैरेक्टर उनका फेवरिट है। इस पर एक्टर ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के मीनाम्मा की तस्वीर शेयर की। यह उनके फेवरिट कैरेक्टर में से एक है। एक अन्य फैन ने पूछा, क्वारंटाइन डेज में समय कैसे स्पेंड कर रहे हो। इस पर रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह पियानों बजाते नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा, खाना, सोना, एक्सरसाइज करना और फिल्म देखना के साथ दीपिका खुद सिखा रही हैं कि पियानो कैसे बजाया जाता है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App