रामपुर में सीटू का हल्ला बोल

By: Mar 7th, 2020 12:22 am

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीटू ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ जताया रोष

रामपुर बुशहर-सीटू समन्वय समिति रामपुर के बैनर तले सीटू राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार पर हल्ला बोला। शुक्रवार को महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और योन उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। आठ मार्च को रविवार होने के कारण प्रदर्शन का आयोजन पूरे देश में छह मार्च को किया गया और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामकाजी महिलाओं की राज्य समिति सदस्य सीमा, सरोज और सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि सीटू देश में महिलाओं पर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर सदमें और चिंता व्यक्त करती है। हमारे देश में महिलाओं के खिलाफ  हिंसा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। सीटू ने कहा कि सरकार रोजगार प्रदान करने के बजाए श्रमिकों की स्थिति और महिलाओं को समान मजदूरी सुनिश्चित करने के बजाए श्रम कानूनों को बदलकर अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने कहा कि नीति बनाने और निर्णय लेने वाले निकायों में महिलाओं की हिस्सेदारी हमारे देश में सबसे कम है। संसद में केवल 14 फीसदी महिलाएं हैं। भाजपा सरकार जो अपने बहुमत के माध्यम से संसद द्वारा पारित कार्यकर्ता, संविधान विरोधी और लोकतांत्रिक विरोधी कानून प्राप्त कर रही हैं, महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए तैयार नहीं है। सीटू ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों की कड़ी निंदा की है। साथ ही सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की मांग की है। धरने के माध्यम से सीटू ने सरकार से सीएए हटाने, सभी महिला श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी और समान मजदूरी, श्रमिकों के रूप में योजना श्रमिकों की पहचान, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार और हिंसा बंद करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। सभी निर्वाचित निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। इस मौके पर ललिता, सुनीता, नीमू, आशा, कमला, रजनी, रामदासी, सरिता, सुमन, श्यामा, बसंती, प्रोमिला, कृष्णा, बिमला, राजकुमारी, नीतू, कमल, मीना, लक्ष्मी, प्रेम दासी, मंजू, रजनी, बालकुमारी, जगदीश, प्रेम और अशोक सहित कई अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App