विदेशी मुद्रा भंडार में 12 अरब डालर की गिरावट

By: Mar 30th, 2020 12:06 am

मुंबई – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में करीब 12 अरब डालर की भारी गिरावट के साथ 470 अरब डालर से नीचे आ गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है। इससे पहले 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.35 अरब डालर घटकर 481.89 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 11.98 अरब डालर की गिरावट के साथ 469.91 अरब डालर रह गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App