शांता कुमार ने नाहन जेल जाने की मांगी इजाजत

By: Mar 6th, 2020 12:01 am

पालमपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि वह एक साहित्यक संस्था के निमंत्रण पर सात मार्च को नाहन जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से नाहन जेल में जाने की अनुमति भी मांगी है, क्योंकि उनके लिए नाहन जेल एक तीर्थ है, जहां उन्होंने जीवन के 19 मास बिताए थे, जेल के उसी कमरे में बैठकर चार पुस्तकें भी लिखी थीं। नाहन जेल के उस समय के उनके साथी राधारमण शास्त्री, मेहिंद्र शोफत और श्यामा शर्मा भी इकट्ठे हो रहे हैं। उन्होने कहा कि यदि उस समय के और हमारे साथी हों, तो उन्हें भी बुला लिया जाए।  उन्होंने कहा कि उनके लिए वह कमरा एक आश्रम की तरह है। शांता कुमार ने कहा कि भारत में 1975 का आपातकाल एक ऐसा काला अध्याय है, जब सारे देश को जेलखाना बना दिया गया। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई जैसे नेताओं व कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया था। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App