सिरसी पहला लाल डोरा मुक्त गांव घोषित

By: Mar 20th, 2020 12:03 am

पंचकूला – हरियाणा के 15 जिलों के पांच-पांच गांवों और तीन शहरों सोनीपत, जींद और करनाल में ड्रोनस के माध्यम से किए जा रहे बड़े पैमाने के मानचित्रण के कार्य के  दायरे का विस्तार करते हुए राज्य सरकार ने इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से सभी गांवों में करने का निर्णय लिया है। करनाल जिले का सिरसी गांव पहला ऐसा गांव है जिसे लाल डोरा मुक्त घोषित किया गया है। सिरसी गांव के बाद अब अगले 75 गांवों को शीघ्र ही लाल डोरा मुक्त घोषित किया जाएगा। इस आशय का निर्णय राज्य में सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से राज्य की भू-संपत्तियों और अन्य विशेषताओं की कि जा रही मैपिंग की परियोजना की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई एक बैठक में लिया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पब्लिक डॉमेन में प्रकाशन के लिए हरियाणा के पांच मीटर के अंतराल पर कान्टुर मानचित्रों को भी जारी कियाए जिसे हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्रए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागए हरियाणा द्वारा तैयार किया गया है। इतने बड़े अंतराल पर ये कान्टुर ग्रामीण स्तर की जानकारी प्रदान करेंगेए जिससे जल शक्ति अभियान, वाटरशेड प्रबंधन, जल संरक्षण गतिविधियों और जल निकासी कार्यों जैसे विभिन्न सरकारी कार्यक्त्रमों के सफल कार्यान्वयन को सम्भव किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सिरसी गांव के कुल क्षेत्र को आबादी.देहए सरकारी भूमि और कृषि भूमि के तहत  संकलित और मिलान किया जाए और यदि कोई अंतर पाया जाता हैए तो इसे ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन के अलावाए भू.शीर्षक भी बनाया जाना चाहिए ताकि भूमि के स्वामित्व की पहचान की जा सके। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमा के पार ड्रोन का उपयोग करके राज्य की सीमा का मानचित्रण करने का भी निर्देश दिया।

सर्वे ऑफ  इंडिया की टीम को एक लाख की घोषणा

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला करनाल के सिरसी गांव को लाल डोरा मुक्त बनाने में सर्वे ऑफ  इंडिया की टीम के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। बैठक में मुख्य सचिव किशनी आनंद अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव  वी. उमाशंकरए राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एसण्एन रॉयए विकास और पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के प्रधान सचिव एके सिंहए राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, सर्वे जनरल ऑफ  इंडिया लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App