स्ट्रेंथ एक्सरसाइज

By: Mar 28th, 2020 12:19 am

स्ट्रेंथ एक्सरसाइज या रेसिस्टेंस ट्रेनिंग, में कुछ एक्सरसाइज होते हैं, जिसमें शरीर के वजन का इस्तेमाल करके मांसपेशियों की स्ट्रेंथ बढ़ाई जाती है। इस तरह के व्यायाम से दुबली मांसपेशियों को स्ट्रेंथ देने की कोशिश की जाती है, जो विशेष रूप से वजन घटाने के लिए महत्त्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दुबली मांसपेशियों में अन्य प्रकार के टिश्यू की तुलना में अधिक कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। पर प्रश्न ये है कि क्या महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए? अब यह ज्यादातर महिलाओं द्वारा पूछा गया सवाल बन गया है, खासकर जिन्होंने हाल ही में एक फिटनेस ट्रेनिंग करना शुरू किया है। महिलाओं को गलत जानकारी दी गई है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उनके लिए नहीं है और उन्हें केवल कार्डियो व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल कार्डियो वर्कआउट करना उन सभी के लिए उतना ही महत्त्वपूर्ण है, जो अपने वजन को संतुलित करने को लेकर चिंतित रहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पुरुष हों या महिलाएं स्ट्रेंथ एक्सरसाइज या रेसिस्टेंस ट्रेनिंग सभी के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए भी क्यों जरूरी है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग। हम सभी जानते हैं कि वजन प्रशिक्षण न केवल मांसपेशियों और ताकत को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी मदद करता है। जैसे-जैसे लोग बूढ़े होते हैं, उनके जोड़ों में गठिया और आस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं होने की आशंका होती है। वहीं महिलाओं में ये परेशानी उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती ही जाती है। ऐसे में स्ट्रेंथ टे्रनिंग महिलाओं को इन सभी परेशानियों से बचा सकती है।

इसके लिए एक्सरसाइज में क्या शामिल करें

बोन डेंसिटी में सुधार के लिए स्क्वाट एक महत्त्वपूर्ण अभ्यास है और इसे कहीं भी किया जा सकता है। स्क्वाट्स आपके पैर की मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं, जिसमें क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स और पीछे की मांसपेशियां से जुड़े एक्सरसाइज शामिल हैं। नियमित रूप से बॉडी वेट स्क्वाट्स करके शुरुआत करें और प्रगति के साथ वजन बढ़ाते जाएं और एक्सरसाइज करते जाएं।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

जब हम स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या वेट लिफ्टिंग करते हैं, तो हमारे शरीर में मांसपेशियों के स्ट्रार्च टूट जाते हैं और इनका पुनर्निर्माण करने के लिए व्यक्ति को उचित आराम और रिकवरी की आवश्यकता होती है। नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग करने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है,जो व्यक्ति को हमेशा सक्रिय रखने में मदद करता है और कुशलता से काम करने में सक्षम बनाता है। इसलिए महिलाओं के बेहतर शारीरिक बनावट के लिए ही नहीं, बल्कि इन अन्य स्वास्थ्य गुणों के लिए भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App