हरियाणा में धारा-144 लागू

By: Mar 21st, 2020 12:02 am

सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक, किसान बाजार व सेक्टर्स में लगने वाली मंडियां बंद

पंचकूला – कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर हरियाणा में धारा-144 लागू कर दी है। कोरोना को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को हरियाणा सरकार ने किसान बाजार व सेक्टर्स में लगने वाली मंडियों को बंद कर दिया था। इससे पहले सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक, मंदिर बंद, शिक्षण संस्थान बंद व परीक्षाएं टाल दी थीं। हालांकि राज्य सरकार कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी जायज कदम उठा रही है। उधर, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब तक चार मरीज कोरोना के मिले हैं। हमारे पास टेस्टिंग के लिए दो लैब हैं। दो और मेडिकल कालेज की जरूरत भेजी गई। किसी तरीके की कालाबाजारी न हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसा कोई भी आदमी नहीं है जो ट्रेस न हुआ हो हमारे पास सब की पूरी जानकारी उपलब्ध है। जो विदेश से हरियाणा में आए हैं, उनको होम कोरोटाइन किया गया है। पंचकूला की बात पर बोले गृहमंत्री कहां अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए और न ही हम किसी भी अफवाह का कोई जवाब देंगे। हरियाणा के गुरुग्राम में दो मरीजों में शुक्रवार को कोरोना वायरस पीडि़त होने की पुष्टि के साथ कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या चार हो गई है। ये चारों मरीज गुरुग्राम जिले से हैं। यह जानकारी शुक्रवार देर शाम हरियाणा सरकार के जारी मीडिया बुलेटिन में दी गई। मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिन दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई उनमें एक 22 वर्षीय युवती है जो 14 मार्च को लंदन से आई थी।  उन्हें खांसी और गले में खराश की शिकायत थी तथा 16 मार्च को उनके नमूने जांच के लिए सिविल अस्पताल में लिए गए थे। उन्हें अलग-थलग रखा गया है। दूसरे मामले में 42 वर्षीय एक महिला में वायरस की पुष्टि हुई है। वह भी लंदन से ही सात मार्च को आई थीं और पहले उन्हें घर में अलग-थलग रखा गया था। नौ मार्च को उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके नजदीकी संपर्क में आये आठ लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

हरियाणा सरकार कोरोना से निपटने के विशेष प्रबंध

ओपीडी सेवाएं दो शिफ्ट में बांट दी गई है, सुबह और शाम की शिफ्ट में ओपीडी चलती रहेंगी। राजीव अरोड़ा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 2427 बेड आइसोलेशन के लिए रिजर्व किए गए हैं। 6013 बेड कोरोंटाइन के लिए हैं108 नंबर पर दें विदेश से आए लोगों की जानकारी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App