हिमाचल में 23 मार्च तक काले बादलों से घिरे रहेंगे पर्वतीय क्षेत्र

By: Mar 17th, 2020 6:49 pm

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के है आसार

शिमला –हिमाचल का मौसम अभी प्रदेश वासियों को ठंड से और भी सताएगा। 23 मार्च तक प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में काले बादल छाए रहेंगे, जिससे की ठंड का प्रकोप अभी भी जारी ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना जताई  गई है। अहम यह है कि 21 मार्च को मौसम विज्ञान केंद्र ने एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ तडि़त की भी संभावना जताई है। मंगलवार को भी शिमला सहित उपरी क्षेत्रों में मौसम खराब रहा। धूप का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मार्च माह भी आधा बीत चुका है, लेकिन ठंड से राहत अभी तक नहीं मिल रही है, जिससे की अब मौसम के इस बदलते रूप को देखते हुए वायरल का खतरा भी बढ़ गया है। फिलहाल केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियंस डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा शिमला का न्यूनतम तापमान 6.1, कुफरी का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, इसके अलावा सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौमस विभाग केंद्र की माने तो मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में 23 मार्च तक मौसम के तेवर कड़े ही रहेगे। इसके अलावा 20 मार्च तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 21 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम कड़े तेवर दिखाएगा, जिससे की एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    17.8       6.1

सुंदरनगर  25.4       8.1

भुंतर       25.1       7.0

कल्पा     13.7       1.2

धर्मशाला   18.4       8.2

ऊना       27.2       10.6

सोलन     23.2       6.5

नाहन      23.0       13.1

केलांग     03.7       -7.5

कांगड़ा    25.3       8.4

बिलासपुर 24.0       12.0

हमीरपुर    23.7       11.8

चंबा       23.8       7.5

डलहौजी  10.7       6.8


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App