हिमाचल में 5 व 6, 7 मार्च को फिर बदलेंगे मौसम के तेवर

By: Mar 3rd, 2020 7:19 pm

मौसम विज्ञान केंद्र ने गर्जन के साथ बारिश व हिमपात को लेकर जारी की चेतावनी

मार्च में उपरी क्षेत्रों में ठंड का दूर नहीं हुआ प्रकोप

शिमला –हिमाचल को अभी खराब मौसम से निजात नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर से खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पांच, छः व सात मार्च को गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी होगी। इसके साथ ही आठ मार्च के बाद मौसम साफ रहेगा। फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पांच व छः मार्च को एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ तडि़त तेज हवाएं तथा ओलावृष्टि होगी। वहीं सात को केवल गर्जन के साथ कुछ स्थानों में बारिश व बर्फबारी को लेकर ही सम्भावना जताई गई है। मौसम केंद्र की माने तो बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियंस अधिक रहा। गौर हो कि केलांग में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है। मंगलवार को केलांग का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कुफरी में भी 3.5  डिग्री न्यूनतम तापमान चल रहा है। गौर हो कि मार्च माह शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी दोपहर बाद शिमला सहित कई क्षेत्रों में आसमां में काले बादल छाए रहे। जिससे की कंपकंपी वाली ठंड से अभी भी लोग परेशान हो रहे है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    16.6       5.8

सुंदरनगर  24.4       7.7

भुंतर       23.4       5.9

कल्पा     12.4       0.0

धर्मशाला   18.4       7.8

ऊना       28.4       10.7

सोलन     22.2       6.5

नाहन      22.0       13.9

केलांग                 -6.4

कांगड़ा    25.0       9.2

बिलासपुर 24.0       11.5

हमीरपुर    23.9       11.4

चंबा                   7.6

डलहौजी              6.3

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App