25 कंडक्टर बने सब-इंस्पेक्टर

By: Mar 20th, 2020 12:01 am

सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा, तबादला आदेश जारी

हमीरपुर – हिमाचल सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है।  सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार निगम के 25 कर्मचारियों को सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रोमोशन मिली है। इनमें से अधिकतर कर्मचारियों को पदोन्नत के साथ ट्रांफसर किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों को 10 दिनों के अंदर निर्धारित निगम के डिपुओं में ज्वाइनिंग देनी होगी। अगर किसी कर्मचारी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई, तो उसकी पदोन्नति रद्द करके दूसरे कर्मचारी को पदोन्नत किया जाएगा। बता दें कि एचआरटीसी में 25 कंडक्टर सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए हैं। इनमें से 22 कर्मचारियों को दूसरे डिपो में पदोन्नति मिली है, जबकि तीन कर्मचारी उसी डिपो में पदोन्नत हुए हैं। इनमें अनिरुद्ध को चंबा से पालमपुर, राजन शर्मा को देहरा से धर्मशाला, प्रभराज को लोकल यूनिट से सोलन, राजेंद्र सिंह को तारादेवी से लोकल यूनिट, दलजीत सिंह को लोकल यूनिट से ऊना, राम कृष्णन को पठानकोट से चंबा, नरेश कुमार को डीडब्ल्यू तारादवी से रोहडू, ओम प्रकाश को रूरल से लोकल यूनिट, जुगल किशोर को ऊना से परवाणू (सीबीए चंडीगढ़) भगत राम को लोकल यूनिट से तारादेवी यूनिट, टेक राम को लोकल यूनिट से रोहडू, रमेश चंद को लोकल यूनिट से सोलन, देव कृष्णन को रामपुर से रिकांगपिओ, खोजेश्वर सिंह को रूरल से रूरल यूनिट, सूरजन सिंह को लोकल यूनिट से रोहडू, सुभाष चंद को रोहडू से रामपुर, दलीप कुमार को कुल्लू से बिलासपुर, सदा राम को बिलासपुर से परवाणू (सीबीए दिल्ली), सुरेश कुमार को देहरा से ऊना, मोहिंद्र पाल सिंह को देहरा से धर्मशाला, राजेंद्र पाल को रामपुर से रिकांगपिओ और मोहम्मद इंताज को मंडी से सरकाघाट डिपो में बतौर सब-इंस्पेक्टर प्रोमोट किया गया है, जबकि गोपाल दत्त को लोकल यूनिट, श्याम सिंह को रोहडू और भाग चंद को नाहन डिपो में ही प्रोमोट किया गया है। सब-इंस्पेक्टर्ज को पे-स्केल 10300-34800+3600 ग्रेड-पे दिया जाएगा। निगम ने पदोन्नत कर्मचारियों की सूची 18 मार्च को जारी की है। सूत्रों की मानें, तो पदोन्नत कर्मचारियों में अधिकतर जल्द ही सेवानिवृत्त भी हो जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App