343 करोड़ से दौड़ेगी एचआरटीसी

By: Mar 7th, 2020 12:22 am

शिमला-हिमाचल पथ परिवहन निगम को वर्ष 2020-21 के लिए 343 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 17.50 करोड़ से बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने बजट में इसके लिए 17.50 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान प्रस्तावित किया है। इसके अलावा राज्य के बस अड्डों के रखरखाव और उनके उन्नयन के लिए 10 करोड़ रुपए रखे गए हैं। दाड़लाघाट, ननखड़ी और बालीचौकी में बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा। बंजार में पार्किंग ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। प्रदेश के बड़े शहरों के बीच वातानुकूलित और सुपर डीलक्स बसें आरंभ की जाएंगी। वहीं, परिवहन निगम द्वारा 100 नई विद्युत संचालित बसों सहित 250 बसों का क्रय किया जाएगा। शिमला की तर्ज पर धर्मशाला, बिलासपुर और मंडी में निगम द्वारा पर्यटक परिपथ आरंभ किए जाएंगे।

हमीरपुर में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

हमीरपुर में एक ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया जाएगा। इस ट्रांसपोर्ट नगर में आधुनिक सुविधाएं जैसे कि ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, ट्रैफिक पार्क, प्रशिक्षण केंद्र च वाहन रखरखाव एवं मरम्मत पार्क उपलब्ध रहेंगे।

एचआरटीसी में 1327 पद भरेंगे

प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम  2020-21 में विभिन्न श्रेणियों के 1327 पद भरे जाएंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम को वर्ष 2020-21 के लिए 343 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App