अक्षय-परेश के साथ मिलकर फिर हेराफेरी करेंगे सुनील शेट्टी!

By: Apr 7th, 2020 12:05 am

मुंबई  –  बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को उम्मीद है हेराफेरी 3 जरूर बनेगी जिसमें वह अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ फिर काम करेंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म हेराफेरी में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म को प्रदर्शित हुये 20 साल हो गये हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट फिर हेरा फेरी नाम से आया था। काफी समय से हेराफेरी 3 बनाने की चर्चा हो रही है। सुनील शेट्टी को उम्मीद है कि , ‘हेरा फेरी 3 जरूर आएगी। उन्होंने कहा, “हेरा फेरी 3 जरूर आएगी। तीसरे पार्ट में भी मैं, अक्षय और परेश रावल होंगे। हमारे किरदार का नाम भी वही होगा, जो अब सबकी जुबान पर है।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App