आज लोगों को एक लाख मास्क बांटेगी युवा कांग्रेस

By: Apr 8th, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर में महिलाओं और पुरुषों के माध्यम से मास्क बनवाने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि आठ अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण में बुधवार से एक लाख मास्क वितरित किए जाएंगे। महामारी से बचने के लिए मास्क एक बहुत उपयोगी सुरक्षा के हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी अपनी विधानसभा में आठ से 10 हजार मास्क बांटने का काम करें। अभी तक बहुत से युवा कांग्रेस के साथियों ने बाजार से खरीद कर तकरीबन 70 हजार के करीब मास्क अलग-अलग क्षेत्रों में बांटे हैं। अब युवा कांग्रेस होम मेड मास्क लोगों को बांटेगी। पहली कड़ी में एक लाख मास्क बांटे जाएंगे। दूसरे चरण में हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को एक लाख मास्क बांटे जाएंगे। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी अपने गांव में रहकर लोगों को अनिवार्य रूप से घरों में बने हुए मास्क वितरित करें। बुधवार सुबह 11 बजे से मास्क वितरित किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App