ऊना में यूथ कांगे्रस ने बांटे तीन हजार मास्क

By: Apr 10th, 2020 12:20 am

ऊना-कोरोना वायरस को लेकर जहां जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। वहीं समाजसेवियों के बाद यूथ कांग्रेस आगे आया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार वीरवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिल अग्निहोत्री, गोपाल सैनी, शिव सिंह रैनी, बलविंद्र सिंह व राजेश कुमार जेशु ने ऊना मुख्यालय सहित चलोला, पनोह व बदोली में करीब तीन हजार मास्क वितरित किए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लोगों में मॉस्क बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर से जरूरत के समय ही निकलने का आह्वान किया और वापिस घर लौटते समय अच्छी तरह हाथा धोने का आग्रह किया, ताकि हम कोरोना जैसी महामारी को खत्म कर सके। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि यूथ कांग्रेस जिला ऊना में करीब 20 हजार मास्क बांटेगी। इसके लिए यूथ कांग्रेस जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में मॉस्क बांट रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App