कर्फ्यू तोड़ने पर 941 के खिलाफ केस

By: Apr 18th, 2020 12:01 am

807 लोगों को लिया जा चुका है हिरासत में, कांगड़ा में सबसे ज्यादा मामले

शिमला – हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है। लॉकडाउन पीरियड के दौरान पुलिस ने अब तक ऐसे 941 लोगोंं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिन्होने कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन किया है, जिसमें 807 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा लोगों के खिलाफ कारवाई अमल में लाई गई है। कांगड़ा में पुलिस ने अब तक सबसे ज्यादा 176 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा यहां 174 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, वहीं शिमला में भी पुलिस ने 124 मामले दर्ज कर 157 लोगों को गिरफ्तार किया। राज्य में बीते 24 घटों के दौरान पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 42 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैैं। कागंड़ा  में सबसे ज्यादा 10 लोगों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज की गई हैं। सिरमौर मेें पांच, ऊना, कुल्लू और बिलासपुर में चार-चार, सोेलन, बद्दी, किन्नौर व मंडी में तीन-तीन लोगों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बीते 24 घटों के दौरान 41 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें सबसे ज्यादा कुल्लू में 10 लोगों के गिरफ्तार किया गया है। कांगड़ा व सिरमौर में सात-सात, बिलासपुर में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने जनता से आहवान किया कि लॉकडउन का पूर्ण पालन करें। घर में रह कर महामारी से निपटने के लिए अपना सहयोग दें। कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कारवाई अमल में  ला रही है। कर्फ्यू तोड़ने पर मामला दर्ज करने के साथ पुलिस नियम तोड़ने वालों को हिरासत में ले सकती है।

जमातियों व संपर्क में आने वालों का आंकड़ा 1066

प्रदेश में जमातियों व उनके संपर्क में आने वालों का आंकडा 1066 पहुंच गया है। इसमें राज्य के बद्दी, सिरमौैर व ऊना में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। बद्दी में यह आंकडां 290 है, जबकि ऊना में 273 और सिरमौर में 255 हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App