कोरोना पीडि़त महिला के रिश्तेदार भी आइसोलेशन में

By: Apr 6th, 2020 12:01 am

शाहपुरकंडी। सुजानपुर में कोरोना वायरस से पीडि़त महिला का पता लगने के बाद जहां उनके परिवार के सदस्यों को आइसोलेशन के लिए ले जाया गया है, वहीं पर शाहपुरकंडी टाउनशिप एडिशन कालोनी में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को भी पुलिस ने आइसोलेशन में रखने के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला  के पौत्र का ससुराल जुगियाल कालोनी में रहते है। इस खबर से कालोनी निवासियों में भी दहशत का माहौल पाया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App