कोरोना से निपटने को सरकार की मदद

By: Apr 7th, 2020 12:03 am

सरकार को सौंपा एक करोड़ का चेक

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से ‘कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पांस फंड’ के लिए एक करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रधान सचिव, कृषि आेंकार चंद शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने भी दिए 2.44 लाख

शिमला – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हि.प्र. कोविड-19 सॉलिडैरिटी रिस्पॉन्स फंड के लिए मुख्यमंत्री को दो लाख 44 हजार 500 रुपए का अंशदान दिया। राज्यपाल ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के लिए उठाए गए कदमों तथा वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराया है। राज्यपाल ने महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई अहिंसा, सत्य और त्याग की शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं। राज्यपाल ने कोरोना वायरस के संबंध में राजभवन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और कोविड-19 से निपटने में राज्य प्रशासन के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

कोरोना से जंग के लिए अढ़ाई लाख

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अतिरिक्त महानिदेशक स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अनुराग गर्ग ने ब्यूरो स्टाफ की ओर से हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए 2.5 लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उदारतापूर्ण कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

पूर्व सैनिक निगम भी देगा 51 लाख रुपए

हमीरपुर – हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम कोरोना वायरस के चलते आई मुसीबत की घड़ी में प्रदेश सरकार को 51 लाख रुपए देगा। निगम अपने प्रोफिट से यह पैसा हिमाचल सरकार को सौंपेगा। मंगलवार को 51 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लगे कर्फ्यू के बाद आर्थिक संकट मंडरा सकता है। लॉकडाउन में यातायात पूरी तरह ठप है तथा लोगों का भी घरों से निकलना बंद हो गया है। सुबह तीन घंटे ही जरूरत की चीजें खरीदी जा सकती हैं। इस विपदा की घड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन गरीब लोगों की जरूरतें पूरी करने में जुटा हुआ है। दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार को पेट पालने वाले लोगों को किसी तरह से खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे हालात देखकर अब पूर्व सैनिक निगम ने सरकार को अपने प्रोफिट से 51 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है बता दें कि हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से पूर्व सैनिकों को सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य पदों पर नौकरी प्रदान की जाती है। इस समय लगभग दो हजार पूर्व सैनिक विभिन्न जगहों पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। वर्तमान हालात में भी वे अपनी ड््यूटी वखूबी निभा रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए भी सैनिक निगम ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवा रखी है। पूर्व सैनिक निगम के सचिव हितेश लखनपाल ने बताया कि 51 लाख रुपए प्रदेश सरकार को सौंपे जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App