खिली धूप से तापमान में उछाल

By: Apr 10th, 2020 12:02 am

आज कुछ स्थानों पर बारिश, 11 से 13 तक मौैसम साफ

 शिमला-हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके तपने शुरू हो गए हैं। प्रदेश के सबसे गर्म जिला ऊना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से पार हो गया है। बिलासपुर व हमीरपुर का तापमान भी 30 डिग्री के आकड़े के करीब है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक  से नौ डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को राज्य में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य मेें 11 से 13 अपै्रल तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि प्रदेश में 14 अप्रैल से फिर बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। दो दिन के बारिश के बाद प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान मे फिर से एकाएक भारी उछाल आया है। अधिकतम तापमान मे एक से नौै डिग्री सेल्सियस तक का उछाल रिकार्ड किया गया है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा नौ डिग्र्री सेल्सियस का उछाल आया है। शिमला व भुंतर के तापमान में छह, बिलासपुर व हमीरपुर में दो डिग्री औैर ऊना के तापमान में एक डिग्र्री का उछाल आया है। तापमान में उछाल आने से ऊना का पारा 32 डिग्री से पार हो गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुुंच गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के कुछ स्थानोें में बारिश होगी। प्रदेश में 11 से 13 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि 14 अप्रैल से राज्य में फिर से बारिश होगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App