जमाखोरों-मुनाफाखोरों पर गिरेगी गाज

By: Apr 2nd, 2020 12:02 am

शिमला-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में लोगों की सुविधा के लिए खुले बाजारों में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाएं। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में बफर स्टॉक सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर विशेष नजर रखने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने ये निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की स्थिति, पौधों की सुरक्षा सामग्री और बागबानी इनपुट के भंडार की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में बुधवार से आरंभ ‘एक्टिव केस फांइडिंग’ अभियान के कार्यान्वयन में पंचायती राज संस्थानों की भूमिका की समीक्षा भी की। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोविड-19 के लक्षणों के बारे में लोगों को घर-द्वार पर जानकारी प्रदान करेंगे। सीएम ने कहा कि दालों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App