ट्राइसिटी में संकमितों की पुष्टि से हड़कंप, पीडि़तों का आंकड़ा 26

By: Apr 20th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ में रविवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। शहर के सेक्टर-30 की रहने वाली 54 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को उसके 56 साल के पति, 24 साल के बेटे और 18महीने की पोती को भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब महिला के दूसरे बेटे के सैंपल लिए गए है जो अभी अस्पताल में भर्ती है।हेल्थ विभाग को शक है कि इस चेन के आगे कई पॉजिटिव मामले सामने आ सकते है। हैल्थ विभाग की ओर से मलोया के कई लोगों के सैंपल लिए गए है। सेक्टर-30 को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां आज किसी भी रेहड़ी वाले व दूध वाले को सेक्टर में नहीं जाने दिया गया। सेक्टर.30 में कई मामले पॉजिटिव आने के बाद अब पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। अब यहां पुलिस की ओर से दूधएराशन और अन्य सामान की सप्लाई की जाएगी। किसी वेंडर को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App