बनारस से लौटी धर्मशाला की 12 महिलाएं क्वारंटाइन

By: Apr 18th, 2020 12:01 am

धर्मशाला – जिला मुख्यालय धर्मशाला में बनारस से 12 महिलाओं के लौटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में जैसे ही बनारस से 12 महिलाओं की लौटने की सूचना मिली, लोगों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया। इसके बाद प्रशासन व विभाग ने उन्हें ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके बाद 11 महिलाओं को धर्मशाला व एक को पालमपुर अस्पताल में आइसोलेशन में क्वारंटाइन में रख लिया गया है। जानकारी के अनुसार 12 महिलाएं बनारस से धर्मशाला के पास चिलगाड़ी इलाके में लौट आईं। उधर, इस बारे में डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि सभी महिलाएं अनुमति के बाद वापस आ गई हैं। बनारस में किए गए उनके परीक्षणों में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है,  लेकिन फिर भी प्रशासन ने उन्हें 28 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है। इनमें से 11 को धर्मशाला जोनल हॉस्पिटल और एक को पालमपुर सिविल अस्पताल में रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App