बिहार को राहत; खुलेंगी मांस की दुकानें, किसान काट सकेंगे फसलें

By: Apr 9th, 2020 12:02 am

पटना। बिहार सरकार ने कोरोना लॉकडाउन में अब मांस, मछली और अंडे की दुकानों को खुला रखने का निर्देश दिया है। कृषि सचिव डाक्टर एन सरवन कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। इसलिए कृषि और कृषि से संबंधित क्षेत्र को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा है। श्री कुमार ने जाकारी दी कि मटन, अंडा, मछली की दुकानें खुली रहेंगी। कृषि विभाग के सचिव डाक्टर एन सरवन कुमार ने बताया कि किसानों की फसल कटाई भी लॉकडाउन से बाहर रखा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App