भाजपा आईटी सैल ने दिल्ली से उत्तराखंड तक पहुंचाई मदद

By: Apr 9th, 2020 12:20 am

कुल्लू-कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत वर्ष में जब से लॉकडाउन हुआ है। इस के चलते बहुत सारे लोगों को मुसबीत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा आईटी विभाग भी जरूरतमंदों को मदद करके अपना अभिन्न योग दान दे रहा है। आईटी विभाग के जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन के समय पार्टी के दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए जो भी सजनन सोशल मीडिया से मदद मांगता हो उसे जल्द से जल्द मदद दी जाए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व 17 मील मनाली में डोडा के नौ मजदूर फंसे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ठेकेदार को दूरभाष से संपर्क किया गया तथा उन्हें दौरन राशन उपलब्ध करवाने की अपील की। अब उन मजदूरों को जम्मू और कश्मीर बैंक अखाड़ा बाजार ने नजदीक रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। यहां पहले ही आठ मजदूर डोडा के फंसे हुए थे, जिन्हें अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट तथा प्रेस क्लब कुल्लू द्वारा दो वक्त खाना मुहिया करवाया जा रहा है। अब इन 17 मजदूरों को प्रशासन द्वारा राशन दिया गया है। यह सब आई विभाग द्वारा ही हो पाया। एक सूचना आईटी विभाग को मिली कि घटासनीए जोगिंदर नगर रोड में बंगाल के तीन परिवार के दस सदस्य फंसे हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहां के कार्यकर्ताओं को संपर्क कर के बताया गया कि उन लोगों की मदद की जाए। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई और उन सब को राशन और बच्चे के लिए दूध उपलब्ध करवाया गया। कांगड़ा का एक लड़का इंदौर साक्षात्कार के लिए गया था। लॉकडाउन के कारण वह इंदौर में ही फंस गया। सोशल मीडिया के माध्यम से उसने मदद मांगी। दो दिन तक वह बिस्कुट से ही गुजारा करता रहा। अब इस लड़के को राशन और इंडक्शन हीटर मिल चुका है और उसने आईटी विभाग का मदद के लिए धन्यवाद किया। एक ट्वीट के माध्यम से पता चला कि नई दिल्ली में नजबगढ़ में नव ज्योति दृष्टिहीन सेवा संघ के 40 लोगों को समस्या आ खड़ी हुई है। सब लोग फंस गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी समस्या बताई। भाजपा आईटी विभाग ने जब इस ट्वीट को पड़ा तो दिल्ली में भाजपा के युवा नेता तेजिंदर बग्गा से संपर्क किया गया। उन्होंने तुरंत इन लोगों को खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाया। कांगड़ा जिला से ही एक युवक ने अपनी आप बीती बताई की वह रेहनी गांव, जोशी मठ, उत्तराखंड में मुसीबत में है। उसके पास खाने की सामग्री और पैसे खत्म हो गए हैं। वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करके गांव वालों ने उसकी मदद की। नरेश कुमार ने भाजपा आईटी विभाग का आभार व्यक्त किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App