मलाइका अरोड़ा बना रहीं लड्डू

By: Apr 3rd, 2020 12:04 am

कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से पूरा हिंदुस्तान लॉकडाउन है। सिलेब्स अपने घरों में हैं। इस बीच उनके नए-नए टैलंट्स सामने आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा जिन्हें आप ज्यादातर जिम आउटफिट में योगा क्लास जाते देखते थे, अब बेसन के लड्डू बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण की वजह से 14 अप्रैल तक पूरा देश लॉकडाउन में है। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सिलेब्स का अलग ही रूप नजर आ रहा है। कोई वॉरड्रोब साफ कर रहा है, कोई सफाई कर रहा है, तो कोई कुकिंग करता नजर आ रहा है। अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाई हैं और इसका वीडियो भी शेयर किया है। वे घर पर आइसोलेशन के दौरान कुकिंग, क्लीनिंग और वर्कआउट के जरिए पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सूप बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने बेसन के लड्डू बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App