मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख

By: Apr 2nd, 2020 12:22 am

रोहडू। फल एवं सब्जी उत्पादक संघ कुड्डू जुब्बल ने बुधवार को कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रूपए का चैक दिया है। फल एवं सब्जी उत्पादक संघ कुडडू जुब्बल के प्रधान महावीर जगटा,  उप प्रधान कमल चैहान व  कोषाध्यक्ष  कृष्ण ठाकुर ने तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर के माध्यम से राहत राशि के तौर पर 2 लाख रूपये  का चैक कोविड-19  मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। इस मौके पर फल एवं सब्जी उत्पादक संघ कुडडू जुब्बल के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, रविंदर रावत, सचिव सुधीर कुमार, सलाहकार समिति के सदस्य राजीव चैहान, महेन्दर सिंह, इन्द्र देव ठाकुर, हरि मोहन शर्मा, बिशन जगटा, हैप्पी राणा व राजेश धांटा विश्ेष तौर पर  मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App