रिवालसर झील के लिए वरदान बना लॉकडाउन, गहरा नीला दिखाई दे रहा पानी।

By: Apr 9th, 2020 12:53 pm

रिवालसर। वर्षों से जो झील प्रदूषण का शिकार होने के कारण अपने अस्तित्त्व की जंग लड़ रही थी, जिसका पानी भी मटमैला हो गया था। आज लॉकडाउन के चलते इन 18 दिनों में फिर से तरोताजी दिखाई दे रही है। झील का पानी आज से स्वच्छ व निर्मल दिखाई दे रहा है। हम बात कर रहे हैं विश्व प्रसिद्ध तीन धर्मो के आस्था की केंद्र रिवालसर झील की, जो मानवीय हस्तक्षेप के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई है। प्रदूषण की मात्रा काफी कम हो जाने से पवित्र झील फिर से पुराने रूप में निखर के उभर आई है। झील एक दम शांत है तथा इसका रंग अब फिर से गहरा नीला दिखाई दे रहा है, मानो लॉकडाउन के दिन झील के लिए बरदान साबित हो रहे हैं। झील में मछलियों की कलकलाहट व तैरती बतखें बहुत ही सुंदर नजारा प्रस्तुत करती दिखाई देती हैं।

 

पं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App