लॉकडाउन को मजाक समझ रहे प्रदेश के लोग

By: Apr 24th, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में जनता कर्फ्यू का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रही है। जनता महामारी के दौरान भी नियमों को ताक पर रख रही है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो राज्य में रोजाना 40 से 45 लोग कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है, मगर इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में अभी तक कर्फ्यू तोड़ने पर पुलिस 1225 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इसमें पुलिस ने 1071 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी क ेअनुसार कांगड़ा, मंडी और शिमला में कर्फ्यू का सबसे ज्यादा उल्लंघन हो रहा है। बिलासपुर व बद्दी में भी यह आंकड़ा 100 के करीब पहुंचने जा रहा है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 42 लोगों ने कर्फ्यू तोड़ा है। किन्नौर व लाहुल-स्पीति में बीते 24 घटों के दौरान कर्फ्यू उल्लंघन का मामला सामने नहीं आया है। सिरमौर में सबसे ज्यादा आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिमला में सात व कुल्लू में छह लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए है। इसमें पुलिस ने 46 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें शिमला में 14 व कुल्लू में 10 को गिरफ्तार किया है। पुलिस जनता को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं, घरों में बना रहने का संदेश दे रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों को ताक पर रख घरों से बाहर निकल रहे हैं।

अब तक 32 वाहन सीज

हिमाचल प्रदेश में जहां पुलिस कर्फ्यू तोड़ने  वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है। वही, पुलिस नियमों को ताक में रख कर सड़कों पर वाहन दौड़ाने वालों के वाहनों को भी जब्त कर रही है। प्रदेश में कर्फ्यू के उल्लंघन पर पुलिस 32 वाहनोें को सीज कर चुकी है।

लाहुल में तीन मामले

लाहुल-स्पीति में अभी तक केवल तीन लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज हुए हैं। इसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। कांगड़ा में कर्फ्यू उल्लंघन का आंकड़ा 238 पहुंच गया है। इसमें पुलिस 210 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App