लौट आया आपका मोगली

By: Apr 9th, 2020 12:06 am

कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने के लिए देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है और ऐसे में सभी टीवी चैनल्स अलग-अलग शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं। दूरदर्शन पर उन पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है, जिन्होंने एक वक्त में चैनल पर टीआरपी की बाढ़ ला दी थी। रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बख्शी और शक्तिमान जैसे टीवी शोज पहले ही चैनल पर वापसी कर चुके हैं। अब इसी क्रम में बच्चों का फेवरेट मोगली भी दूरदर्शन पर वापसी करने की तैयारी में है। दूरदर्शन पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ दि जंगल बुक बुधवार से प्रसारित किया जाने लगा है। दूरदर्शन ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर बताया कि जंगल बुक दूरदर्शन पर, देखिए अपना पसंदीदा शो हर रोज दोपहर एक बजे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App